गौरव सिंघल, देवबंद। साहिब श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली जा रही प्रभातफेरियों के क्रम में आज छठीं प्रभातफेरी प्रातःकाल गुरूद्वारा साहिब से प्रारंभ होकर एमबीडी चौक, अनाज मंडी, शिव चौक, हनुमान चौक, मेन बाजार, नेचलगढ, शास्त्री चौक, सुभाष चौक होते हुए लाजपत नगर कालोनी स्थित सेठ कुलदीप कुमार व ब्रह्मपुरी कॉलोनी स्थित प्रांशुल गुगलानी के निवास पर पहुंची। वाहेगुरू-वाहेगुरू के जाप से वातावरण भक्तिमय हो गया। ज्ञानी गुरदयाल सिंह, चन्नी बेदी, बबनीश कौर, बलदीप सिंह, मनरूप कौर, गणिव कौर, भोली मनचंदा ने गुरवाणी गायन कर संगत को निहाल किया।
इस दौरान सचिन छाबड़ा, रमन छाबड़ा, हर्ष भारती, जसवंत सिंह, हर्षप्रीत मनचंदा, गुरजंट सिंह, अमनदीप सिंह, गुल्लू अरोड़ा, हर्ष बतरा, अमन सेठी, सन्नी सेठी, सिमरनजीत सिंह, गौरव अरोड़ा, विवेक अरोड़ा, अजय निझारा, अमनदीप बिट्टू, अमृत सिंह कपूर आदि मौजूद रहे।