वोट डालने जाओ भाई
डॉ. दशरथ मसानिया,  शिक्षा वाहिनी समाचार पत्र। 
वोट डालने जाओ भाई।
अपना करम निभाओ भाई।।1
मत देना अधिकार हमारा।
इससे बनती है सरकारा।।2
प्रजातंत्र के हो रखवाले।
मतदान तो सही कराले।।3
तेरह मई को फ़र्ज़ निभाओ।
काम छोड़कर बटन दबाओ।।4
जात पात को ध्यान न देना।
सेवाभावी को मत देना।।5
बीएलओ से पर्ची लाओ।
एक आईडी भी ले जाओ।।6
भीड़ देखकर मत घबराओ 
लाईन में सब लगते जाओ।।7
छोटे बच्चों की मां आवे।
दिव्य बुजुर्ग पहले जावे।।8
लालच में मत आना भाई।
नहीं दबाव बनाना भाई।।9
बाई तर्जन उंगली आगे।
नीली स्याही नाखून लागे।।10
फिर बूथ में जाना भाई।
सही बटन दबाना भाई।।11
भाई बहनों दादा दादी।
सबको है मत की आजादी।।12
फिर अपना अधिकार दिखाओ।
वोट डालकर फ़र्ज़ निभाओ।।13
प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तनोड़िया, जिला- आगर (मालवा) मध्यप्रदेश
Comments

Comments