डॉक्टर अंकुर प्रकाश गुप्ता ने रुद्राक्ष का पौधा लगाकर मनाया अपना 34वां जन्म दिवस

 

सचिन गुप्ता, खतौली। स्वर्गीय लाल रामचंद्र सहाय रूरल डेवलपमेंट फाउंडेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष तथा इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी स्टेट ब्रांच लखनऊ के आजीवन सदस्य, शांतिदूत डॉक्टर अंकुर प्रकाश गुप्ता ने अपने 34वें जन्मदिवस के अवसर पर रुद्राक्ष सहित अन्य कई पौधों का पौधारोपण किया। यह कार्यक्रम भारतीय दूरसंचार निगम के प्रांगण में स्थित मनकामेश्वर शिव मंदिर में आयोजित किया गया।
डॉक्टर अंकुर प्रकाश गुप्ता, जो एक प्रमुख लेखक और जन जागरण संदेश समाचार पत्र के मुजफ्फरनगर ब्यूरो चीफ भी हैं। उन्होंने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से अपने जन्मदिवस पर रुद्राक्ष का पौधा लगाया। कार्यक्रम में गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर अपने गुरु को समर्पित पूजा अर्चना की और प्रसाद वितरण किया। बता दें कि डॉक्टर गुप्ता वैदिक पब्लिकेशन में पब्लिक रिलेशनशिप मैनेजर के तौर पर भी अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। वैदिक पब्लिकेशन द्वारा डॉक्टर गुप्ता के जन्मदिवस पर एक ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें भारत भर से 40 से भी अधिक प्रतिष्ठित कवि लेखकों एवं रचनाकारों ने प्रतिभाग किया तथा अपनी रचनाओं के माध्यम से सुभाषित प्रेषित किए।
इस अवसर पर जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तहसील अध्यक्ष एवं दैनिक भास्कर समाचार पत्र के तहसील प्रभारी सचिन गुप्ता, शिक्षा वाहिनी समाचार पत्र के मुख्य संपादक हवलेश पटेल, न्यूज़ 24 के संवाददाता जुगनू शर्मा, सच कहूं समाचार पत्र के संवाददाता हरिओम इंसा सहित कई प्रमुख पत्रकार और  मनोज कुमार, देवेंद्र शर्मा, सुमित गुप्ता, नितिन गुप्ता, सुमित प्रजापति, मुनीराम, अशोक जैन, शैलेंद्र राजपूत आदि समाजसेवी मुख्य रूप से मौजूद रहे।
बता दें कि डॉक्टर गुप्ता का यह प्रयास पर्यावरण संरक्षण और समाज में जागरूकता आदि फैलाने का एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा मिलता है और हमें अपने प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करने की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने एक साथ मिलकर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली और इस पहल को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया। इस प्रकार के आयोजन न केवल पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं, बल्कि समाज में एकता और सहयोग की भावना को भी मजबूत करते हैं। डॉक्टर गुप्ता का यह कार्य प्रेरणादायक है और उनके इस प्रयास को समाज में सराहना मिल रही है।

Comments