कन्याओं के साथ ब्राह्मणों को भोजन कराया

सचिन गुप्ता, खतौली। झारखंड महादेव देवालय शिवपुरी पर श्रावण मास के पावन पर्व पर शिवालय में कावड़ शिविर का आयोजन गत वर्षो की भांति किया गया। जिसमें शिविर का शुभारंभ हवन यज्ञ के साथ किया गया। हवन यज्ञ में मुख्य यजमान संजीव कुमार शर्मा प्रधानाचार्य संग शशि भारद्वाज सपरिवार रहे। हवन यज्ञ के पश्चात कन्याओं और ब्राह्मण भोज के उपरांत भंडारे का आयोजन शुरू किया गया। जिसमें कावडियो के लिए शुद्ध भोजन की व्यवस्था की गई। हरिद्वार से जल लेकर आए शिव भक्तों के लिए मंदिर में रहने और खाने की व्यवस्था की गई है।श्रावण मास में 21 जुलाई से नित्य संध्याकालीन महाआरती महोत्सव चल रहा है। जिसमें  संध्याकालीन महाआरती में मुख्य यजमान संजय गोस्वामी संग  ऐश्वती गोस्वामी  रहे। 
हवन यज्ञ में मुख्य रूप से संरक्षक वेदप्रकाश अग्रवाल, अध्यक्ष सुधीर गोयल, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सूरी ,सचिव तरुण सूरी, कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल , मदन छाबड़ा वरिष्ठ भाजपा नेता,संजीव कुमार शर्मा प्रधानाचार्य ,मनोज उपाध्याय होंडा सर्विस सेंटर,प्रमोद अग्रवाल,अशोक कुमार शर्मा,सुनील दत्त शर्मा,विजय माहेश्वरी,शुभम टेलर्स,संजय भार्गव,संदीप अग्रवाल पीली कोठी वाले,अनिल कुमार वर्मा,सुनील कुमार वर्मा अलीपुर अटरना,मिथलेश माहेश्वरी,शशि भारद्वाज,प्राची अग्रवाल,उपासना अग्रवाल,राजेश देवी,नीरज मिश्रा पूनम देवी,विमला देवी,कमलेश देवी,मुन्नी देवी,ऐश्वती का विशेष सहयोग रहा। अनुराग शास्त्री द्वारा आरती संपन्न कराई गई। उसके उपरांत प्रसाद वितरण  किया गया ।
Comments