मेपल्स एकेडमी के चाहत सिंह ने रिले रेस में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

गौरव सिंघल, देवबंद। मेपल्स एकेडमी के कक्षा 11 के छात्र चाहत सिंह ने 400 मीटर, 200 मीटर एवं 100 मीटर की रेस में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। यू.पी.  स्टेट चैंपियनशिप कला प्रकाश स्टेडियम मेरठ में हुई प्रतियोगिता में चाहत सिंह ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 400 मीटर की दौड़ में प्रथम पुरस्कार, 200 मीटर की दौड़ में तृतीय पुरस्कार, एवं 100 मीटर की दौड़ में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय लौटने पर छात्र का तालियों के साथ अभिनंदन किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉक्टर चित्रा जोशी ने छात्र चाहत सिंह का उत्साह वर्धन करते हुए उसे जीत की बधाई दी है।

Comments