उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के त्रिवार्षिक चुनाव में अश्वनी मित्तल अध्यक्ष, सतवीर चौधरी महामंत्री, मोहम्मद वरयाम खान कोषाध्यक्ष निर्वाचित

गौरव सिंघल, देवबंद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का त्रिवार्षिक चुनाव कार्यक्रम जनता इंटर कॉलेज के प्रांगण में चुनाव अधिकारी ईश्वर दयाल एवं जिलाध्यक्ष शीतल टंडन की मौजूदगी में संपन्न हुआ। इस दौरान संगठन के अध्यक्ष, महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष का चुनाव हुआ। जिसमें अश्वनी मित्तल अध्यक्ष, सतवीर चौधरी महामंत्री और मोहम्मद वरयाम खान कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए।

व्यापार मंडल के चुनाव में निर्वाचित हुए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए जिलाध्यक्ष शीतल टंडन ने संगठन को मजबूत करने, व्यापारियों की समस्याओं को निस्तारित कराने एवं सरकार के कानून एवं नियमों में व्यापारी का अहित न हो इसका हर संभव ध्यान रखने, व्यापारी समाज की मांगों को प्रशासन एवं उनके माध्यम से शासन तक पहुंचाने का कार्य सर्वोपरि रखने का सुझाव दिया गया। जिलाध्यक्ष शीतल टंडन ने जिले की ओर से नगर के प्रभारी के रूप में राजन छाबडा को मनोनीत करते हुए कहा गया कि संगठन के कार्यों में जिले का प्रतिनिधित्व राजन छाबड़ा द्वारा किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक राज सिंघल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए  निवर्तमान अध्यक्ष अरुण गुप्ता के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके द्वारा व्यापारियों की समस्याओं को हल करने का हर संभव कार्य किया गया। उनके द्वारा व्यापार मंडल को एकजुट रखते हुए संगठन का विस्तार एवं व्यापारियों की समस्याओं का निदान करने का कार्य भी किया गया। जिसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि आशा है कि नवनिर्वाचित पदाधिकारी भी इसी प्रकार कार्य करते हुए मजबूती से व्यापारी समाज की समस्याओं का निदान करने का प्रयास करेंगे। 

निवर्तमान अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए जल्द संगठन की मजबूत कार्यकारिणी गठन करने का सुझाव देते हुए व्यापारी हित में कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की नीतियां व्यापारी हित में सदैव रही है और सरकार का हर संभव प्रयास व्यापारियों को सुरक्षा एवं भय मुक्त होकर व्यापार करने का रहा है। इस अवसर पर संरक्षक मंडल विजेश कंसल, विजय गिरधर, महेंद्र गिरधर द्वारा भी शाब्दिक शुभकामनाएं देते हुए व्यापार मंडल को मजबूत करने की अपील की। इस अवसर पर अर्जुन सिंघल, विकास पुंडीर, रविंद्र चौधरी, अनुज गर्ग, अमित सोनी, शिवनंदन, राजीव राणा, अमित चौधरी, पवन धीमान, मोहम्मद वसीम, मनीष अग्रवाल, नीरज जैन, हरविंदर सिंह बेदी, नीरज अग्रवाल, राजीव शर्मा, हिमांशु सिंघल, देवी दयाल शर्मा, देवी दयाल गर्ग आदि उपस्थित रहे। 


Comments