भोलो की सेवा में जुटीं महिलाएं, भंडारे में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया

सचिन गुप्ता, खतौली। भोलों की सेवा के लिए आयोजित भंडारे में इस बार महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने न केवल भंडारे के प्रबंध में सहयोग किया, बल्कि भोलों की सेवा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अनीता राजपूत और पूजा राजपूत ने बताया कि इस भंडारे का आयोजन हर साल किया जाता है, लेकिन इस बार उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं को शामिल करने का निर्णय लिया। इससे समाज में महिलाओं की भागीदारी और सक्रियता को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया है। आकृति और नित्या ने कहा कि यह अनुभव उनके लिए बहुत ही प्रेरणादायक रहा। वे अपने परिवार और समाज के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर इस तरह की सेवाओं में शामिल होकर गर्व महसूस करती हैं। लक्ष्मी ने बताया कि भोलो की सेवा का अवसर पाकर उन्हें आंतरिक शांति और संतोष की अनुभूति हुई। नवीन कुमार और ठाकुर नीरज सिंह ने भी महिलाओं की इस पहल की सराहना की और कहा कि समाज में इस तरह की गतिविधियों से महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहन मिलता है। सीमा और अनु ने इस बात पर जोर दिया कि भविष्य में भी वे इसी प्रकार की सेवाओं में सक्रिय भूमिका निभाएंगी।

श्याम सिंह तथा लक्ष्मण सिंह  ने अंत में सभी का आभार जताया और कहा कि भोलों की सेवा में महिलाओं की सहभागिता एक सकारात्मक संदेश है, जो समाज में बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। भंडारे में जय भगवान भूरु, प्रिंस राजपूत, वासु, अनीता राजपूत, आकृति, नित्या, नवीन कुमार, लक्ष्मण सिंह, ठाकुर नीरज सिंह, श्याम सिंह, लक्ष्मी, पूजा राजपूत, अनु और सीमा सहित अनेक महिलाएं इस सेवा में जुटी रहीं।

Comments