पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने किया कांवड़ मार्गों का निरीक्षण

गौरव सिंघल, देवबंद। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने कांवड़ मार्गों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद बनाने के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उप जिलाधिकारी अंकुर वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार सिसौदिया, कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी धीरेंद्र कुमार राय ने कांवड़ मार्ग, मंगलौर रोड और नानौता मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कांवडियों की सुविधाओं को लेकर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को फ्लाईओवर के नीचे और मार्गों पर पथ प्रकाश व्यवस्था करने और साफ- सफाई का विशेष ख्याल रखने को निर्देशित किया। इस दौरान नगर पालिका के विकास चौधरी व अन्य पालिका कर्मी मौजूद रहे।

Comments