जीवना में दक्ष प्रजापति शोभायात्रा निकाली

सचिन गुप्ता, खतौली। गाव जीवना में भगवान दक्ष प्रजापति जयंती शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। मुख्य अतिथि अति पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति रहें ।शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि   मोहन प्रजापति ने फीता काटते हुए भगवान दक्ष प्रजापति के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रदासुमन अर्पित किए।

मोहन प्रजापति ने कहा है कि भगवान दक्ष प्रजापति भगवान ब्रह्मा के मानस पुत्र थे और वह दुनिया के पहले राजा हुए। प्रजापति समाज जन्मजात से ही वैज्ञानिक है और वह दुनिया का पहला वैज्ञानिक है। जिसने मिट्टी के बर्तन का आविष्कार कर दुनिया को रहने व खाने की कला सिखाई। उन्होंने कहा है कि भगवान दक्ष प्रजापति हम सभी के लिए मार्गदर्शक है। उन्होंने युवा पीढ़ी से गलत संगत से दूर रहकर शिक्षा व राजनीति में बढ़ने की आग्रह  किया। समाज को आगे बढ़ाने पर बल दिया। जयंती के आयोजक अति पिछड़ा वर्ग मोर्चा के युवा प्रदेश अध्यक्ष धीरज प्रजापति एडवोकेट की सराहना की। धीरज प्रजापति के द्वारा समाज के लिए योगदान से युवाओं को प्रेरणा मिल रही है और वह युवाओं को जागरूक करने का काम कर रहे है। इससे युवाओं में एकजुटता बढ़ रही है।

Comments