देवशयनी एकादशी के पावन पर्व पर खाटू श्याम संकीर्तन आयोजित किया

शि.वा.ब्यूरो, खतौली। नवनिर्माणाधीन खाटू श्याम मंदिर परिसर श्री झारखंड महादेव देवालय शिवपुरी पर देवशयनी एकादशी के पावन पर्व पर खाटू श्याम संकीर्तन आयोजित किया गया जिसमें मुख्य यजमान ललित त्यागी, संजीव अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, संजीव कुमार शर्मा प्रधानाचार्य, मनोज उपाध्याय हीरो होंडा सर्विस सेंटर, संजय गोस्वामी, खुशबू राधा, भावना सहित उनका परिवार  यजमान रहे।

यजमान परिवार द्वारा  बाबा की ज्योत जगाई गई। संकीर्तन मे भारी संख्या श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे। भजन गायक खुशबू राधा सकोती ने भजनों पर संकीर्तन किया तथा भजन गायक भावना रानी अलीपुर अटेरणा  ने भजन प्रस्तुत किए। दीपक रहेजा, प्रियांशी, आशु प्रणामी तथा संजीव कुमार शर्मा, शशि भारद्वाज खतौली ने भजन प्रस्तुत किए। 

इस अवसर पर मुख्य रूप से संजीव अग्रवाल जैन मंडी खतौली संदीप अग्रवाल पीली कोठी वाले संजीव कुमार शर्मा प्रधानाचार्य अनुराग शास्त्री जी संजय गोस्वामी सुनील दत्त शर्मा अशोक कुमार शर्मा,संजय भार्गव ,सुनील कुमार सीताराम जी संजय गोस्वामी मनोज उपाध्याय,सुनील बजाज,प्रमोद अग्रवाल,विपिन अग्रवाल,पिंटू कश्यप,राजेंद्र धीमान जनरेटर वाले,शोभाराम बैटरी वाले,संजय बिजली वाले,अनिल कुमार वर्मा,सुंदर लाल गोयल,दीपक योगी,मनोज कुमार दयानंद साउंड वाले,विजय माहेश्वरी,श्रीमती शशि भारद्वाज मिथिलेश महेश्वरी , उपासना अग्रवाल , प्राची अग्रवाल, ऐश्वती,करुणा मोतला ,शशि उपाध्याय,रेखा वत्स,मुनेश देवी का सहयोग रहा।

Comments