पंडित गौरव कुमार उपाध्याय विश्व हिंदू महासंघ भारत मंदिर मठ प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव मनोनीत

गौरव सिंघल, देवबंद। विश्व हिंदू महासंघ भारत राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुरुदेव महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत ने सिद्ध पीठ मां श्री त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मन्दिर सेवा ट्रस्ट देवबंद के अध्यक्ष गद्दी महंत पंडित गौरव कुमार उपाध्याय को विश्व हिंदू महासंघ भारत (मंदिर मठ प्रकोष्ठ) राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया है। बता दे कि आचार्य डॉ राजेश ओझा, राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महासचिव कुलदीप जैन मंदिर मठ प्रकोष्ठ विश्व हिंदू महासंघ भारत की अनुमोदन पर मार्गदर्शक मंडल में मनोनीत किया जाता है।


Comments