श्याम प्ले होम में मैंगो पार्टी आयोजित

सचिन गुप्ता, खतौली। शुक्रवार को स्थानीय शिशु शिक्षा निकेतन की नई शाखा श्याम प्ले होम में मैंगो पार्टी का आयोजन किया गया। इस पार्टी में सभी बच्चे मैंगो कलर की ड्रैस में आए और मैंगो से बनी डिश लंच में लाए। पार्टी की शुरुआत प्रधानाचार्य कांता स्वरूप सिंघल द्वारा मैंगो केक काटकर की गई। इस अवसर पर जुनेरा, साद (एलकेजी), नैतिक और रायना (यूकेजी) को मैंगो ड्रेस में आने के लिए पुरस्कारित किया गया। बच्चों को फ्रूटी, माजा और मैंगो भी बांटे गए। इस आयोजन में सोनिया सिंघल, अलका लोहिया, साक्षी और पूजा जैन समेत कई अन्य लोग भी सम्मिलित रहे।

Comments