सहारनपुर में 4 बेसमेंट सील

गौरव सिंघल, सहारनपुर। विकास प्राधिकरण ने नगर में अभियान चलाकर 29 बेसमेंटों की पहचान की है। इनमें से चार को सील कर दिया गया है और 25 अवैध बेसमेंट बनाने वालों को नोटिस जारी किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि यह अभियान अभी जारी रहेगा। नगरायुक्त संजय चौहान ने कहा कि मुख्य अभियंता के नेतृत्व में एक टीम बेसमेंट को लेकर रिपोर्ट तैयार करेगी जिसे शासन को भेजा जाएगा। जांच अधिकारियों ने इस बात पर हैरत जताई की कि नगर में बिना अनुमति के और अवैध रूप से इतनी बड़ी संख्या में बेसमेंट कैसे बना लिए गए।

Comments