जिला प्रशासन ने तिरंगा यात्रा निकाली

मदन सुमित्रा सिंघल, शिलचर। जिला प्रशासन ने सरकारी निर्देश पर जिला उपायुक्त कार्यालय परिसर से नजदीक के गांधी बाग तक तिरंगा यात्रा निकाली, जिसमें विधायक दीपायन चक्रवर्ती, जिला उपायुक्त रोहन कुमार झा, पुलिस अधीक्षक नुमल महता के साथ साथ डीसी आफिस के अधिकारी एंव कर्मचारी भी हिस्सा लिया। शहर में जगह जगह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही हैं। तिरंगे झंडे शहर में काफी बिक रहें हैं। लोग अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों में भी तिरंगा लगाते हैं।

Comments