सांसद इमरान मसूद ने महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर रोष जताया

गौरव सिंघल, सहारनपुर। जनपद में एकाएक महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। एक हफ्ते के भीतर ही दुष्कर्म की आधे से ज्यादा घटनाएं होने पर सांसद और कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने आज गहरा रोष जताया। सांसद इमरान मसूद ने कहा कि दुष्कर्म की दो वारदात देवबंद कोतवाली के तहत हुई है जबकि बेहटगंगोह और थाना फतेहपुर क्षेत्र में भी युवतियों और किशोरियों के साथ दुष्कर्म और सामूहिक दुष्कर्म के मामले समाज की वेदना को झकझोर देने के लिए काफी हैं। हम किस मुंह से उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था और सामाजिक स्थिति पर बात करें। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश का यही हाल है। उत्तर प्रदेश सरकार और भाजपा ने फैजाबाद जिले में हुए दुष्कर्म के एक मामले को सियासी रंग देते हुए जबरदस्त हल्ला मचाया है। जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उनके अपने संसदीय क्षेत्र सहारनपुर कोई दिन ऐसा नहीं जाता है जब दुष्कर्म की घटना सामने ना आती हो।

Comments