आदर्श भक्त मंडल के तत्वाधान में नृसिंह अखाड़ा में श्रावणी कीर्तन आयोजित

मदन सुमित्रा सिंघल, शिलचर। हर साल की भांति सावन के चौथे सोमवार को धार्मिक एवं सामाजिक संस्था आदर्श भक्त मंडल ने नृसिंह अखाड़ा में श्रावणी कीर्तन का भव्य आयोजन किया। स्थानीय गायकों ने लगातार दो घड़ी विभिन्न देवी देवताओं के भजन कीर्तन किया। मुख्य यजमान धर्मपरायण बबीता विष्णु अग्रवाल ने सपरिवार पूजन किया। पंडित मदन झा ने भगवान् शिव का विधिविधान से पूजन एवं जलाभिषेक कराया। आदर्श भक्त मंडल के अध्यक्ष गिरजा शंकर अग्रवाल ने सभी भक्तों एवं गायकों का अभिनंदन किया। भक्तों ने भजन कीर्तन के बाद पूजारी अर्नेश मिश्रा ने आरती की। आरती के बाद अग्रवाल परिवार ने प्रसाद वितरित किया। मंडल के सचिव हरीश काबरा ने उपस्थित भक्तों का आभार व्यक्त करते हुए अंतिम सोमवार के कीर्तन भी आने का आग्रह किया।

Comments