भगवान श्री झूले लाल जी की भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया
शि.वा.ब्यूरो, खतौली। भगवान श्री झूलेलाल जी का 31वां पावन पर्व श्री सतगुरु झूलेलाल स्थल ग्राम भैसी में परम पूज्य गुरु सुभाष चंद्र ठक्कर एवं गुरु मां सविता ठक्कर के सानिध्य में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आज प्रातः हवन यज्ञ हुआ। उसके पश्चात संकीर्तन हुआ। उसके पश्चात विशाल भंडारा हुआ। सांय 5:00 बजे पावन ज्योति की शोभायात्रा सतगुरु झूलेलाल स्थल भैंसी से चलकर गंग नहर खतौली तक बैंड-बाजो एवं ढोल नगाड़ों के साथ पहुंची। उसके पश्चात भगवान झूलेलाल जी का मंत्र उच्चारण व जाप पढ़ा गया। तत्पश्चात मां गंगा जी एवं भगवान झूलेलाल जी की आरती की गई। उसके पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। 

     कार्यक्रम में गुरु सुभाष चंद्र ठक्कर, गुरु मां सविता ठक्कर, सुमित ठक्कर, रोहित ठक्कर, युवराज ठक्कर, दक्ष ठक्कर, सौम्या ठक्कर, साक्षी ठक्कर, दिनेश ठकराल, जितेंद्र अरोरा, विनोद रहेजा, ऋषभ ठकराल, पुनीत अरोड़ा, मदन छाबड़ा, रमेश तनेजा, अंकित अरोरा, अमन तनेजा, संजीव मेहता, दर्शन अरोड़ा, मुकेश रहेजा, नवीन मकानी, गोल्डी धमीचा, राधे मेहता, हरदेश रहेजा, अंशु अग्रवाल, सचिन धमीचा, नवीन धमीचा, संजय धमीचा, कपिल ठकराल, पूजा अरोरा, नीरू अरोड़ा, किरण ठकराल, राजेश झाम्ब, करण धमीचा,सुरेश बठला,गुलशन नागपाल, संदीप पाहवा,दीपक पाहवा, राधेश्याम रहेजा, शुभम अरोड़ा, दीपक अरोड़ा आदि भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
श्री झूलेलाल सेवा मण्डल के अध्यक्ष विनोद रहेजा ने बताया कि बीते दिवस 5 अगस्त को भगवान श्री झूलेलाल जी का 31वां पावन पर्व आयोजित किया गया। इस अवसर पर निकटवर्ती गांव भैंसी स्थित श्री सत्गुरू झूलेलाल स्थल पर आज श्री झूलेलाल सेवा मण्डल के तत्वाधान में जालंधर गद्दीनशीन सुभाष चन्द्र ठक्कर व गुरू मां सविता ठक्कर के सानिध्य में श्री झूलेलाल सेवा मण्डल के तत्वाधान में माता की चौकी का आयोजन किया गया।


Comments