अबंर पांडेय मिजोरम विश्व विद्यालय में स्वर्ण पदक के साथ सर्वोच्च अंक प्राप्त किए

मदन सुमित्रा सिंघल, शिलचर।  हाइलाकांदि जनपद के कोईया चाय बागान के निवासी समाजसेवी पंडित घनश्याम पाण्डेय के कनिष्ठ पुत्र अम्बर पाण्डेय ने मिजोरम विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर परीक्षा 2024  में 7.20 सीजीपीए के संग हिंदी विभाग में सर्वोच्च अंक प्राप्त किया हैं। उन्हें हिंदी में स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ हैं। मिजोरम विश्वविद्यालय भारत सरकार की शिक्षा मंत्रालय के अधीन एक केंद्रीय विश्वविद्यालय हैं। 

अम्बर पाण्डेय ने लाला ग्रामीण महाविद्यालय से स्नातक तक अध्ययन किया हैं। अम्बर पाण्डेय 2019 में लाला ग्रामीण महाविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष रह चुके है एवं 2021 में राष्ट्रीय युवा संसद में असम प्रदेश से प्रतिनिधित्व कर चुके है। अम्बर पाण्डेय को 2023 में बराक यूथ आइकन पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है। वह 2015 ई. से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे है। अम्बर पाण्डेय के पिता घनश्याम पाण्डेय भी संस्कृत में शास्त्री (स्नातकोत्तर) सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी से किया है। 

Comments