संध्याकालीन आरती में मदन छाबड़ा सपरिवार रहे आज के यजमान

शि.वा.ब्यूरो, खतौली।  मंगलवार  की संध्याकालीन आरती में मुख्य यजमान भाजपा नेता मदन छाबड़ा, अनिता छाबड़ा, विंकल छाबड़ा रहे। मुख्य यजमान परिवार द्वारा दीप प्रज्जवलित कर आरती की गई । इस अवसर पर काफी संख्या में श्रद्धालु शिव भक्त महाआरती में शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन संजीव कुमार शर्मा ने किया।

कार्यक्रम में संरक्षक  वेद प्रकाश अग्रवाल, अध्यक्ष सुधीर गोयल, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश सूरी, सचिव  तरुण सूरी,  कोषाध्यक्ष  संजीव अग्रवाल, मदन छाबड़ा, मनोज उपाध्याय, संदीप अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, संजय गोस्वामी, विजय माहेश्वरी, सुनील दत्त शर्मा, सुनील कुमार, सुनील पयाल, अशोक कुमार शर्मा, शुभम, पंकज कुमार, टीनू सरदार, मनोज उपाध्याय, विजय शंकर गोयल, मिथलेश माहेश्वरी,शशि भारद्वाज,कमलेश देवी ,मुनेश देवी,पूनम देवी, विमला देवी, शशि उपाध्याय,आरती ,ऐशवती गोस्वामी, विनीता पयाल,प्रतिभा गोयल,राजेश देवी,नीरज मिश्रा जी का विशेष सहयोग रहा है। आरतीयज्ञा चार्य कमलेश मिश्रा, अनुराग शास्त्री द्वारा आरती संपन्न कराई गई। आरती उपरांत प्रसाद का वितरण  किया गया।

बता दें कि स्थानीय शिवपुरी स्थित झारखंड महादेव देवालय शिवपुरी में श्रावण मास के उपलक्ष्य में संध्याकालीन महाआरती का आयोजन चल रहा है। यह आयोजन 21 जुलाई गुरुपूर्णिमा से प्रारंभ होकर 19 अगस्त पूर्णिमा तिथि तक निरंतर चलता रहेगा। प्रत्येक दिन महाआरती के मुख्य यजमान होते है। यजमान परिवार द्वारा दीप प्रज्वलित कर महाआरती कराई जा रही है। 

Comments