दिल्ली डिवीजन के अमन ने पेरिस ओलंपिक में जीता कांस्य पदक

शि.वा.ब्यूरो, नई दिल्ली। करनाल में तैनात वाणिज्यिक क्लर्क सह टिकट क्लर्क, निशांत देव ने हाल ही में संपन्न ओलंपिक खेलों में बॉक्सिंग में 71 किलोग्राम भार वर्ग में सराहनीय प्रदर्शन किया। डीआरएम ने कहा कि उत्तर रेलवे का दिल्ली मंडल अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खिलाड़ियों के एक बड़े समूह का नियुक्तिकर्ता होने पर गर्व करता है, जिन्होंने विभिन्न आयोजनों में देश और रेलवे का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि पद्म पुरस्कार, मेजर ध्यानचंद पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित और भारत सरकार से मान्यता प्राप्त कई प्रतिष्ठित खिलाड़ी दिल्ली डिवीजन में काम कर रहे हैं।

डीआरएम ने बताया कि दिल्ली डिवीजन में कार्यरत दो खिलाड़ियों को हाल ही में पेरिस में आयोजित ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया था। नई दिल्ली में वाणिज्यिक क्लर्क सह टिकट क्लर्क के रूप में कार्यरत अमन ने 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया और देश के लिए कांस्य पदक जीता है। .


Comments