उपडाकपाल सुशील कुमार सेवानिवृत्त, सहकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

सचिन गुप्ता, खतौली। यहां तैनात उपडाकपाल सुशील कुमार आज सेवानिवृत्त हो गए। सुशील कुमार ने बताया कि उन्होंने अपनी सेवाएं 1985 में जानसठ के उपडाकघर से शुरू की थीं। उन्होंने बताया कि अपने 39 साल के करियर के दौरान मुजफ्फरनगर शहर, मुज़फ्फरनगर कचहरी एवं मुख्य शाखा, देवबंद, सहारनपुर, रामराज, भूड़ देहात, खतौली आदि उपडाकघरों अपनी सेवाएं दीं है। सुशील कुमार यहां उप डाकघर में कई वर्षों से तैनात रहे हैं। उनके सहकर्मियों ने उन्हें फूलमाला पहनाकर भावभीनी विदाई दी और उनके लंबे और समर्पित सेवा को सराहा। विदाई समारोह में उपस्थित सभी कर्मचारियों ने सुशील कुमार के प्रति अपने सम्मान और प्रशंसा को व्यक्त किया। 

उनके सहयोगियों ने कहा कि उपडाकपाल सुशील कुमार ने हमेशा अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी और निष्ठा से किया है। उनकी कार्यशैली और समर्पण ने हमेशा सभी को प्रेरित किया है। सुशील कुमार ने अपने विदाई भाषण में कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कई चुनौतियों का सामना किया और हर चुनौती का सामना करते हुए हमेशा ईमानदारी और समर्पण से काम किया। उन्होंने अपने सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों का धन्यवाद दिया। जिन्होंने हर कदम पर उनका साथ दिया। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सफलता में उनके परिवार का भी बड़ा योगदान रहा है, जिन्होंने हर समय उनका समर्थन किया। सुशील कुमार की विदाई से उनके सहकर्मियों में भावनात्मक माहौल बन गया। सभी ने उनके साथ बिताए गए समय और उनके साथ काम करने के अनुभवों को साझा किया। सुशील कुमार ने भी इस अवसर पर सभी का धन्यवाद किया और कहा कि वे हमेशा इस डाकघर और अपने सहकर्मियों को याद करेंगे।

इस अवसर पर सिस्टम मैनेजर अंकुर सिंह, इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक के अधिकारी आदित्य अग्रवाल सहित भारत रतन, गुरुचरण, विजय सिंह, विक्रम सिंह, सुंदरलाल, सुरेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, विक्रम सिंह,जगबीर सिंह, अनुज, दीपक, आशीष, दिनेश, अशोक चौधरी, साजिद, कृष्ण पाल, राम, वीरेंद्र, कपिल आदि उपस्थित रहें।

Comments