आदर्श भक्त मंडल द्वारा श्रावणी कीर्तन आयोजित

मदन सुमित्रा सिंघल, शिलचर। सावन महीने के पांचों सोमवारों को प्रतिष्ठित धार्मिक संस्था आदर्श भक्त मंडल द्वारा सालों से किया जाता है जिसमें कोई भी यजमान भजन कीर्तन करवा सकता है। सारी व्यवस्था मंडल द्वारा की जाती है। सिर्फ यजमान द्वारा आरती के बाद प्रसाद वितरित किया जाता है। तीसरे सोमवार के मुख्य यजमान धर्मपरायण कविता संजीव बगङिया को पंडित मदन झा ने पूजन करवाया। माँ दर्शना देवी बगङिया मीता मुकेश बगङिया सहित परिवार के सदस्यों ने पूजन करवाया। 

स्थानीय गायकों में गोरधन डागा रीना सिंह मानिक पटवा जयराम तंवर सहित कई भक्तों ने दो घंटे विभिन्न देवी देवताओं के भजन कीर्तन किए। पुजारी अर्नेश मिश्र ने आरती के बाद प्रसाद वितरित किया। बगङिया परिवार ने नृसिंह अखाड़ा प्रबंधन समिति एवं आदर्श भक्त मंडल का आभार व्यक्त किया। प्रथम कीर्तन गरीमा विकास अग्रवाल दुसरे सोमवार को बिमला देवी हनुमान जैन ने करवाया। चौथे सोमवार को बबीता विष्णु अग्रवाल एवं अंतिम सोमवार को बबीता राजेन्द्र बुराकिया द्वारा कराया जायेगा। 
Comments