डॉ. दशरथ मसानिया तुलसी मानस सम्मान से अलंकृत

शि.वा.ब्यूरो, उज्जैन। महाकालेश्वर की नगरी में तुलसी जयंती के अवसर पर विचार क्रांति साहित्य मंच के तत्वावधान में  तुलसी मानस सम्मान समारोह योग केंद्र, रुपांतरण सभागार में दशहरा मैदान पर  समारोह में आगर जिले के वरिष्ठ साहित्यकार चालीसा सम्राट राज्यपाल पुरुस्कृत प्राचार्य डॉ. दशरथ मसानिया को संस्था सदस्यों द्वारा शाल, श्रीफल, अभिनन्दन पत्र तुलसी माला ,तुलसी साहित्य एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर तुलसी मानस सम्मान से अलंकृत किया गया। सम्मान पत्र का वाचन वरिष्ठ कवि नरेंद्रसिंह अकेला ने किया। 

महंत श्याम दास महाराज के सान्निध्य में आयोजित समारोह की अध्यक्षता प्रसिद्ध चित्रकार कवि डॉ. श्रीकृष्ण जोशी ने की। मुख्य अतिथि आचार्य डॉ. सदानंद त्रिपाठी दयालु, विशिष्ट अतिथि प्रसिद्ध कवि कमलेश व्यास ‘कमल’ थे। कार्यक्रम में मालवी गीतकार डॉ राजेश रावल, अशोक भाटी, रवि नगाइच, संदीप सृजन, मिथिलेश त्रिवेदी, अशोक शर्मा, मायाबेन बदेका, समर्थ भावसार, हरदीप दायले, खूबचंद कल्मोदिया, प्रकाश कोमल, रचनानंदिनी सक्सेना, शारदाश्री, सुनीता राठौर, दीपक स्वामी, प्रशांत रूद्र, लोकेश डाबी, के पी एस चौहान, रमेशचंद्र चांगेसिया, महेश सोनी ने किया। कार्यक्रम का संचालन अनिल पांचाल तथा आभार संस्था अध्यक्ष सुगनचंद जैन ने माना।
बता दें कि डॉ. दशरथ मसानिया ने 500 से अधिक चालीसा लिखकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। ये चालीसा शैक्षणिक, धार्मिक, महिला सशक्तिकरण, लोकदेवता, महापुरुष तथा साहित्यकारों पर आधारित है जो शिक्षा नवाचार के लिए भी उल्लेखनीय कार्य है।
Comments