श्री विष्णु भगवान मंदिर में कीर्तन के दो वर्ष पूर्ण होने पर उत्सव मनाया

गौरव सिंघल, देवबंद। श्री विष्णु भगवान मंदिर विष्णु चौक कायस्थवाड़ा में महिला मंडल द्वारा मंदिर में लगातार दो वर्ष से प्रत्येक बृहस्पतिवार को कीर्तन का आयोजन किया जाता है। जिसमे मंदिर समिति की महिलाओं एवं अन्य महिलाओं द्वारा मंदिर में भव्य कीर्तन आयोजित किया जाता है। इसी कड़ी में मंदिर में कीर्तन के दो वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कीर्तन आयोजित कर उत्सव मनाया गया, जिसमें महिलाओं द्वारा विष्णु भगवान,लक्ष्मी जी,माँ दुर्गा जी,हनुमान जी, भोलेनाथ जी, राधा कृष्ण जी, राम जी और अन्य देवी देवताओं के सुंदर-सुंदर भजन गाकर और नृत्य कर आनंद लिया गया। 

इस दौरान महिलाओं द्वारा मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया था। मंदिर में महिलाओं द्वारा हलवा, कड़ी चावल, केले, अमरूद, सेब, टॉफी, बिस्कुट,मीठे चावल आदि का भोग लगाकर वितरित किया गया। कीर्तन में मुख्य रूप से रीमा बंसल, रुचि कंसल, प्राची बंसल, सोनिया बंसल, छवि बंसल, पूनम अग्रवाल, रजनी गुप्ता, सुमन गर्ग, स्वेता कंसल, बबली टंडन, साधना बंसल, प्रियंका बंसल, पूनम पुंडीर, नेहा बंसल, अनिता अग्रवाल, पूनम कौशिक, डोली गर्ग, कीर्ति वर्मा, मिथलेश बंसल, रेणु तायल, दीपा बंसल, सिम्मी बंसल, कल्पना कौशिक, पूजा बंसल, सुमन सैनी, पिंकी सैनी, विद्या रानी, अर्चना कौशिक, रश्मि कौशिक, शालिनी अग्रवाल आदि बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

Comments