उत्तर प्रदेश कलेक्ट्रेट मिनिस्टियल कर्मचारी संघ का चुनाव सम्पन्न, अम्मर हैदर अध्यक्ष, मनीष शर्मा सचिव निर्वाचित

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। आज आयोजित उत्तर प्रदेश कलेक्ट्रेट मिनिस्टियल कर्मचारी संध के चुनाव में अम्मर हैदर अध्यक्ष व मनीष शर्मा सचिव/ मंत्री निर्वाचित हुए। उपजिलाधिकारी राजकुमार द्वारा संचालित करायी गयी चुनाव प्रकिया में अम्मार हैदर को 85 मतों के सापेक्ष 48 मत प्राप्त हुए। सचिव पद पर चुनाव में खड़े मनीष शर्मा को 50 मत  प्राप्त हुए। कनिष्ट उपाध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रहे पंकज कुमार को 51 मत प्राप्त हुए। 

निर्वाचन अधिकारी राजकुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश कलेक्ट्रेट मिनिस्टियल कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी में अम्मर हैदर अध्यक्ष, मनीष शर्मा सचिव/मंत्री पर निर्वाचित होने के साथ ही सीता देवी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पंकज कुमार कनिष्ट उपाध्यक्ष, धीरजपाल शर्मा संयुक्त मंत्री, पुष्पेन्द्र सिंह संगठन मंत्री, शेखर वर्मा कोषाध्यक्ष, रम्मो मलिक सांस्कृतिक मंत्री व जनेश्वर सिंह सम्प्रेक्षक चुने गये हैं। नवनिर्वाचत पदाधिकारियों को कलेक्ट्रेट के अधिकारियों व कर्मचारियों ने बधाई दी है। सूत्रों की माने तो कलेक्ट्रेट में कर्मचारियों के दो गुट हैं। आज नवगठित कार्यकारिणी में अध्यक्ष एक गुट का समर्थन प्राप्त है तो सचिव/मंत्री पद पर निर्वाचित मनीष शर्मा को दूसरे गुट का समर्थन प्राप्त है।

Comments