मदन सुमित्रा सिंघल, शिलचर। लाइंस कल्ब आफ शिलचर अनंत ने असम राइफल्स वर्कसोप में जाकर अधिकारियों एवं जवानों को तीलक लगाकर राखी बांध कर मिठाई का डिब्बे भेंट किए। असम राइफल्स की तरफ से सभी बहनों का आभार व्यक्त किया गया तथा पावन पर्व की शुभकामनाएं दी गई। छह सदस्यों में लाइन रीता चक्रवर्ती किंकनी दे दता इप्सिता दता मौसमी चौधरी अनीता अग्रवाल एवं अनीता मजुमदार शामिल थी। इप्सिता दता ने सभी भाईयों को उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि हमें आप को सलाम करते हैं। महिला समितियों द्वारा पुलिस सेना एवं अर्ध सेना के जवानों को राखी बांधने तथा उन्हें प्रोत्साहित एवं सलाम करने का सिलसिला दशकों से जारी है।
लाइंस कल्ब आफ शिलचर अनंत ने असम राइफल्स में रक्षा बंधन मनाया