श्री झारखंड महादेव शिवालय में सैंकड़ों कावड़ियों ने भोले बाबा का किया जलाभिषेक

शि.वा.ब्यूरो, खतौली। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर श्री झारखंड महादेव शिवालय में सैंकड़ों कावड़ियों ने भोले बाबा का  जलाभिषेक किया। संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि श्री झारखंड महादेव देवालय शिवपुरी पर श्रावण मास के उपलक्ष्य में गत वर्ष की भांति संध्याकालीन महाआरती का आयोजन चल रहा है, जो कि पूरे श्रावण मास चलता रहेगा।

संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि यह आयोजन 21 जुलाई 2024 दिन रविवार गुरुपूर्णिमा से प्रारंभ होकर 19 अगस्त 2024 दिन सोमवार पूर्णिमा तिथि तक निरंतर चलता रहेगा। प्रत्येक दिन महाआरती के मुख्य यजमान होते है और यजमान परिवार द्वारा दीप प्रज्वलित कर महाआरती कराई जा रही है। 02 अगस्त दिन शुक्रवार की संध्याकालीन आरती में मुख्य यजमान श्री झारखंड महादेव देवालय समिति परिवार एवं समस्त मंदिर परिसर में उपस्थित भोले सपरिवार उपस्थित रहे। यजमान परिवार एवम मंदिर परिसर उपस्थित भोले कावड़ियो द्वारा  भोले बाबा का जलाभिषेक किया गया।

इस अवसर पर मंदिर परिसर में सैंकड़ों भोले कावड़िया उपस्थित रहे।तत्पचात दीप प्रज्जवलित कर आरती की गई ।इस अवसर पर काफी संख्या में श्रद्धालु शिव भक्त महाआरती में शामिल रहे । कार्य में कमेटी के संरक्षक वेद प्रकाश अग्रवाल, अध्यक्ष सुधीर गोयल, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश सूरी, सचिव तरुण सूरी, कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल, भाजपा नेता मदन छाबड़ा, मनोज उपाध्याय,   संदीप अग्रवाल, संजीव कुमार शर्मा, प्रमोद अग्रवाल, सुनील बजाज,  अनिल कुमार वर्मा, संजय गोस्वामी, विजय माहेश्वरी, सुनील दत्त शर्मा, सुनील कुमार, भावना, अशोक कुमार शर्मा, शुभम, वेदप्रकाश गोस्वामी बेदी, संजय भार्गव, मिथलेश माहेश्वरी, कमलेश देवी, मुनेश देवी, पूनम देवी, विमला देवी, ऐशवती गोस्वामी, राजेश देवी, नीरज मिश्रा का विशेष सहयोग रहा है। आरती आरतीयज्ञाचार्य कमलेश मिश्रा व अनुराग शास्त्री द्वारा कराई गई।

Comments