पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने की मुख्यमंत्री भूपेन्द्रभाई पटेल से मुलाकात

शि.वा.ब्यूरो, अहमदाबाद। उत्तरी गुजरात परिक्षेत्र के नवागत पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने मुख्यमंत्री  भूपेन्द्रभाई पटेल से गांधीनगर स्थित उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान डाक विभाग द्वारा सेवाओं में किये जा रहे नवाचार के बारे में उन्हें जानकारी दी। मुलाकात के दौरान पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने मुख्यमंत्री को अपनी पुस्तकें भी भेंट की। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर प्रसाद के साथ भारत सरकार के राज चिन्ह के साथ जारी 'जय हिंदडाक टिकट और 'रामायण : राम दरबारपर जारी डाक टिकट की खूबसूरत प्रतिकृति भी भेंट कीजिसे प्राप्त कर मुख्यमंत्री जी काफी अभिभूत हुए और अपनी शुभकामनायें दीं। 

बता दें कि मूलत: उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ निवासी कृष्ण कुमार यादव हिन्दी साहित्यकारलेखक व ब्लॉगर भी हैं। भारतीय डाक सेवा के वर्ष 2001 बैच के अधिकारी कृष्ण कुमार यादव की विभिन्न विधाओं में 7 पुस्तकें  प्रकाशित हो चुकी हैं। एक कुशल व संवेदनशील प्रशासक के रूप में लोकप्रिय कृष्ण कुमार यादव की शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय आज़मगढ़ और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से हुई है। यह भी सुखद संयोग है कि कृष्ण कुमार यादव ने सिविल सेवाओं में अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2003 में प्रवर डाक अधीक्षक सूरत मण्डल के रूप में की थी। उसके बाद लखनऊकानपुरअण्डमान-निकोबार द्वीप समूहप्रयागराजजोधपुरलखनऊवाराणसी के बाद एक बार फिर से गुजरात में पोस्टमास्टर जनरल के पद पर नियुक्ति हुई है।

Comments