झारखंड महादेव देवालय शिवपुरी में संध्याकालीन महाआरती आयोजित


शि.वा.ब्यूरो, 
खतौली। झारखंड महादेव देवालय शिवपुरी में श्रावण मास के उपलक्ष्य में संध्याकालीन महाआरती का आयोजन चल रहा है। यह आयोजन 21 जुलाई गुरुपूर्णिमा से प्रारंभ होकर 19 अगस्त पूर्णिमा तिथि तक निरंतर चलता रहेगा। प्रत्येक दिन महाआरती के मुख्य यजमान होते है। यजमान परिवार द्वारा दीप प्रज्वलित कर महाआरती कराई जा रही है। बुधवार की संध्याकालीन आरती में मुख्य यजमान  शशि भारद्वाज, उपासना अग्रवाल,प्राची अग्रवाल, शशि उपाध्याय, मिथलेश माहेश्वरी, विनीता पयाल, नीरज मिश्रा, मुनेश देवी, ऐश्वती गोस्वामी, मुख्य यजमान परिवार द्वारा दीप प्रज्जवलित कर आरती की गयी। 

इस अवसर पर काफी संख्या में श्रद्धालु शिव भक्त महाआरती में शामिल रहे। कार्यक्रम में संरक्षक  वेद प्रकाश अग्रवाल, अध्यक्ष सुधीर गोयल, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश सूरी, सचिव  तरुण सूरी,  कोषाध्यक्ष  संजीव अग्रवाल, मदन छाबड़ा, मनोज उपाध्याय,   संदीप अग्रवाल,  संजीव कुमार शर्मा प्रधानाचार्य, प्रमोद अग्रवाल , सुनील,  अनिल कुमार वर्मा,संजय गोस्वामी, विजय माहेश्वरी, सुनील दत्त शर्मा, सुनील कुमार, भावना,अशोक कुमार शर्मा, शुभम टेलर्स, वेदप्रकाश गोस्वामी बेदी,संजय भार्गव,मनोज,मिथलेश माहेश्वरी,शशि भारद्वाज,कमलेश देवी ,मुनेश देवी,पूनम देवी, विमला देवी, शशि उपाध्याय,आरती ,ऐशवती गोस्वामी, विनीता पयाल,राजेश देवी,नीरज मिश्रा जी का विशेष सहयोग रहा है। आरतीयज्ञा चार्य कमलेश मिश्रा, अनुराग शास्त्री द्वारा आरती संपन्न कराई गई। आरती उपरांत प्रसाद का वितरण  किया गया।

Comments