श्री झारखंड महादेव देवालय शिवपुरी पर खाटू श्याम संकीर्तन आयोजित

शि.वा.ब्यूरो, खतौली। नवनिर्माणाधीन खाटू श्याम मंदिर परिसर श्री झारखंड महादेव देवालय शिवपुरी पर परिवर्तिनी एकादशी के पावन पर्व पर खाटू श्याम संकीर्तन आयोजित किया गया जिसमें मुख्य यजमान संजीव अग्रवाल जैन मंडी,संदीप अग्रवाल पीली कोठी,मनोज उपाध्याय होंडा सर्विस सेंटर, संजय गोस्वामी,संजीव कुमार शर्मा प्रधानाचार्य,सीताराम, सुनील कुमार अलीपुर अटेरना,अनुराग शास्त्री ज्योतिषाचार्य रहे।मुख्य यजमान संजय गोस्वामी के परिवार द्वारा बाबा की ज्योत जगाई गई। संकीर्तन मे भारी संख्या में श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे। 

भजन गायक खुशबू राधा सकोती ने भजनों पर संकीर्तन किया तथा भजन गायक भावना रानी अलीपुर अटेरणा  ने भजन प्रस्तुत किए, दीपक रहेजा राम मंदिर कमेटी खतौली, प्रियांशी, तथा आशु प्रणामी ने भजन प्रस्तुत किए। इस अवसर पर मुख्य रूप से संजीव अग्रवाल, संदीप अग्रवाल पीली कोठी वाले संजीव कुमार शर्मा प्रधानाचार्य अनुराग शास्त्री, मदन छाबड़ा वरिष्ठ भाजपा नेता, तरुण सूरी, संजय गोस्वामी, सुनील दत्त शर्मा, अशोक कुमार शर्मा, सुनील कुमार, सीताराम, संजय गोस्वामी, मनोज उपाध्याय, सुनील बजाज, अनिल कुमार वर्मा, संजय भार्गव, विक्की, कमलेश मिश्रा, शशि भारद्वाज, उपासना अग्रवाल, प्राची अग्रवाल, ऐश्वती, शशि उपाध्याय, नीरज मिश्रा, मुनेश देवी, कुसुम लता, सरिता का सहयोग रहा।

Comments