उप चुनाव के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन तैयार

मदन सुमित्रा सिंघल, शिलचर। कछार की धोलाई उप चुनाव 13 नवंबर को होने की घोषणा के साथ ही पूरे कछार में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है जिला उपायुक्त मृदुल यादव ने कहा कि निष्पक्ष एवं शांति पूर्वक चुनाव कराने के लिए हमने सभी राजनीतिक दलों के साथ बैठक करके नियम कानून नामांकन रैली सभा करने के लिए बातचीत की है। चुनाव आयोग के सभी नियमों का पालन किया जायेगा। हालांकि धोलाई में चुनाव है इसलिए वहाँ एक हेलीपैड बनाने के लिए प्रश्न किया गया तो कहा कि विचार किया जायेगा जबकि 1,97642 वोटर की विधानसभा में लगभग पुरूष महिलाओं का अनुपात बराबर है पुरुष 99757 हजार महिला 97885 है सबके लिए 208 पोलिंग स्टेशन सभी सुविधा के साथ बनाने के लिए प्रयास किया गया है। 18 अक्टूबर को नोटिफिकेशन के साथ नामांकन शुरू होगा 25 तक चलेगा। 28 को जांच तथा 30 अक्टूबर को नाम वापस लिया जा सकेगा। 13 नवंबर को चुनाव तो 23 नवंबर को आइएसबीटी में मतगणना होगी। 100 प्रतिशत मतदान के लिए प्रशासन जागरुकता अभियान चलायेगा। एक प्रत्याशी 40 लाख रुपये खर्च कर सकता है। 

चुनाव अधिकारी सी विजिलैप ने कहा कि चुनाव के लिए सारा खाका तैयार कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक नुमल महता ने कहा कि मिजोरम सीमा पर भी हम आलाधिकारिगणो के साथ चुनाव में कोई दखलंदाजी ना हो इसलिए बैठक की है। हमारे पास पर्याप्त सुरक्षा के साथ तैनात करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों के लिए रणनीति बनाकर हरसंभव कोशिश की जायेगी। 
Comments