शि.वा.ब्यूरो, चित्तौड़। पर्यावरण संरक्षण व सामाजिक चेतना का अभियान चला रही पर्यावरण मित्र दिव्या कुमारी जैन ने मुख्यमंत्री द्वारा बजट घोषणा अनुरूप बजट घोषणा संख्या 94 वर्ष 2020-21 के अनुसार राज्य के 76 ब्लॉक में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय अंग्रेजी माध्यम में रूपांतरित किये जाने का स्वागत किया है।
दिव्या कुमारी जैन ने बताया कि उसे गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन व अध्यक्षता में आयोजित बजट पूर्व तैयारी बैठक मुख्यमंत्री कन्वेंशन हाल सचिवालय जयपुर में आमंत्रित किया गया था, जिसमे उसने 12 सुझाव रखे थे, जिसमें एक सुझाव यह भी था। मुख्यमंत्री ने इसे स्वीकृति भी प्रदान कर दी थी, जिसके लिए दिव्या जैन ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आभार भी व्यक्त किया था। अब उसकी क्रियान्विति की स्वीकृति होने पर दिव्या ने इसे राज्य के नन्हे मुन्ने बड़े बच्चो के लिए भी उपयोगी बताया हुए कहा है कि अब राजकीय विद्यालय में पढ़ने वाले हर वर्ग के बच्चो को भी अंग्रेजी में पढ़ाई करने का सपना साकार होगा।