शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी द्वारा आज ग्राम गढी बहादरपुर में मनरेगा के अन्तर्गत सोशल डिस्टैंसिग अपनाकर किये जा रहे चकरोड के कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय पाया गया कि उक्त स्थान पर 22 श्रमिक कार्य कर रहे थे। जिलाधिकारी ने वहां कार्य कर रहे श्रमिकों का माॅस्क का भी वितरण किया। उन्होने कोरोना से बचाव के सम्बन्ध में दिशा निर्देश भी दिये। मनरेगा अन्तर्गत इस ग्राम में 170 जाॅब कार्ड बने है। उन्होने निर्देश दिये कि श्रमिकों का श्रम विभाग में पंजीकरण कराया जाये। ताकि उन्हे बहुत सी कल्याणकारी योजनओं का लाभ मिल सके।
तत्पश्चात जिलाधिकारी ने ग्राम गढी बहादरपुर के दीप स्वंय सहायता समूह द्वारा किये जा रहे उत्पादों का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाया गया कि दीप स्वंय सहायता समूह द्वारा मास्क आदि बनाये जा रहे है। जिलाधिकारी द्वारा समूहों को अधिक से अधिक कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया गया तथा उनके उत्पाद की ब्रिकी कराने का भी आवश्वासन दिया गया। जिससे की स्वंय सहायता समूह अर्थिक रूप से सुदृढ हो सके।
इस अवसर पर पीडी जय सिंह यादव, डीपीआरओ सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।