जनपद मैं हुआ मिशन शक्ति के तीसरे चरण का शुभारम्भ

शि.वा.ब्यूरो, मुज़फ्फरनगर। मिशन शक्ति के तीसरे चरण का शुभारम्भ कार्यक्रम आज कलेक्ट्रेट स्थित जिला पंचायत सभागार में आयोजित हुआ, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली जनपद की 75 महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विधायक उमेश मलिक, जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव, नगर पालिका परिषद् की अध्यक्ष अंजू अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर अर्पित विजयवर्गीय, नगर मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक यातायात डा0 दीक्षा शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक गजेन्द्र कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार गोण्ड उपस्थित रहे। 
मिशन शक्ति फेज-1 व फेज-2 की भाति मिशन शक्ति फेज-3 21 अगस्त से 31 दिसंबर 2021 तक विशेष अभियान के रूप में संचालित किया जायेगा। इस विशेष अभियान के दौरान जनपद के समस्त विकास खण्डों, पंचायतों, शहरी निकायों एवं पुलिस थानों के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रशिक्षण, सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति जागरूकता प्रदान किये जाने की कार्ययोजनाएं संचालित की जानी है। सभी संबंधित विभागों द्वारा कार्ययोजना बनाकर मिशन शक्ति अभियान का संचालन किया जा रहा है। कार्यक्रम के अन्तर्गत लैंगिक आधारित संवेदीकरण, ध्वनि संदेश, साक्षात्कार, प्रशिक्षण, विभिन्न पर्वों के कार्यक्रम, थानों पर कार्यक्रम तथा पंचायत स्तर पर जागरूकता उत्पन्न किये जाने संबंधी कार्यक्रम संपन्न किये जायेंगे। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की प्रक्रिया को बढाया जायेगा। विभिन्न विभागों द्वारा विभिन्न स्तरों पर शासन स्तर से संचालित महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए चलायी जा रही है विभिन्न योजनाओं में लाभार्थियों के चयन व प्रशिक्षण के कार्यक्रम आयोजित होंगे।
मुख्यमंत्री के निर्देशन में प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा, गरिमा एवं सशक्तिकरण हेतु मिशन शक्ति कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया है। मिशन शक्ति अभियान का फेज-1 एवं फेज-2 माह अक्टूबर, 2020 से माह अप्रैल, 2021 के मध्य संचालित रहा, जिसके अन्तर्गत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम विभिन्न विभागों द्वारा संपादित किये गये। इस अभियान के अन्तर्गत जनपद के सभी विभागों द्वारा शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को अधिक से अधिक लाभान्वित किये जाने के प्रयास किये जा रहे हैं। महिलाओं के स्वयं सहायता समूह द्वारा स्कूल ड्रेस बनाने, राशन दुकान संचालित करने एवं आंगनबाडी पोषाहार वितरण संबंधी कार्य सफलतापूर्वक संचालित किये जा रहे हैं, जिससे महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनने का अवसर प्राप्त हो रहा है। 
सशक्त स्त्री समृद्ध समाज का आधार होती हैं। इसी लिए नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावंलबन इस मिशन के आधार रखे गये हैं। मिशन शक्ति के अंतर्गत जनपद के सभी विभागों द्वारा कार्य योजना बनाकर कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं। सभी विभागों द्वारा अपनी योजनाओं में महिलाओं को अधिक से अधिक लाभान्वित किये जाने के प्रयास किये जा रहे हैं। इसके लिए मुख्यालय, तहसील, विकास खण्ड एवं ग्राम स्तर पर कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। मिशन शक्ति-3 इसी प्रयास को आगे बढा रहा है। 
कार्यक्रम के प्रारम्भ में लखनऊ के इन्द्रा गांधी प्रतिष्ठान में राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित हुए मुख्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण हुआ तथा कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों द्वारा राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री का संबोधन सुना गया। राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री द्वारा बटन दबाकर मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के 1.5 लाख से अधिक बालिकाओं के खातों में धनराशि का हस्तान्तरण किया गया। 
इसके उपरांत जनपद में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 75 महिलाओं को मिशन शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मिशन शक्ति पुरस्कार पाने वाली महिलाओं में प्रमुखतया ब्लॉक प्रमुख पुरकाजी मालती रानी, ब्लॉक प्रमुख खतौली संजो देवी, प्रोफेसर प्रमोद कुमारी नोडल अधिकारी उच्च शिक्षा, सीमा शर्मा उप निरीक्षक, कविता रानी आरक्षी, सीमा जैदी ग्राम प्रधान ग्राम बिहारी, प्रीती चौधरी ग्राम प्रधान हैदरनगर, मंजू चौधरी ग्राम पंचायत बेहडा सादात, प्रतिभा संजीवनी स्वयं सहायता समूह सैदपुर खुर्द, रश्मी दुर्गा स्वयं सहायता समूह ज्ञाना माजरा, डॉ0 दिव्या वर्मा अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अलका सिंह जिला मलेरिया अधिकारी, कमलेश आशा कार्यकत्री, कविता गुप्ता प्रधानाचार्य श्री देवी मन्दिर कन्या इ0का0 खतौली, सफिया बेगम प्रधानाचार्य नवाब अजमत अली खां गर्ल्स इ0का0 मुजफ्फरनगर, उषा रानी प्रा0वि0 जयभगवानपुर वि0क्षे0 पुरकाजी, रीना सिंह सहायक अध्यापक प्रा0वि0 भैंसी-2, आरती शर्मा प्रधानाध्यापक प्रा0वि0 रूस्तमगढ, डा0 निशा गुप्ता एसोसिएट प्रोफेसर जेकेपी (पीजी) कालेज, डा0 रीना एसोसिएट प्रोफेसर, डा0 वर्चसा सैनी असिसटेंट प्रोफेसर जेकेपी (पीजी) कालिज मुजफ्फरनगर, कु0 नेहा तोमर अन्तर्राष्ट्रीय शूटर मुजफ्फरनगर, ज्योति बालियान आर्चरी खिलाडी, दिव्या काकरान रेसलिंग खिलाडी, प्रियंका पंवार एथलेटिक्स खिलाडी, विजय आंगनबाडी कार्यकत्री ग्राम मेहलकी, अल्का आंगनबाडी कार्यकत्री ग्राम मखियाली, नीना त्यागी संरक्षण अधिकारी, बीना शर्मा अध्यक्ष बाल कल्याण समिति, पूनम शर्मा निदेशक चाईल्डलाईन, शिवांगी महिला कल्याण अधिकारी इत्यादि सम्मिलित रहीं। 
कार्यक्रम में अन्य विशिष्ट जन सुषमा पुण्डीर जिला महामंत्री भाजपा, रेणू गर्ग जिला मंत्री भाजपा, साधना सिंघल जिला मंत्री भाजपा, कविता सैनी अध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी मौहम्मद मुशफेकीन, डा0 राजीव कुमार, सदस्य बाल कल्याण समिति एवं मीरा शर्मा सहायक अध्यापिका प्राथमिक विद्यालय नसीरपुर द्वारा किया गया। पंचायती राज विभाग एवं महिला कल्याण विभाग के पदाधिकारियों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post