गौरव सिंघल, देवबंद। राष्ट्रवादी कवि डाक्ट्रेट महताब आज़ाद को साहित्यिक संस्थाओं द्वारा आयोजित आनलाइन काव्यगोष्ठी में काव्यपाठ करने पर हमारा प्यारा हिंदुस्तान, झारखंड डा.राधा कृष्णन सम्मान 2022 व अंतरराष्ट्रीय साहित्य साधना स्वर बदांयू उत्तर प्रदेश द्वारा प्रणव मुखर्जी सम्मान 2022 से नवाजा गया। महताब आज़ाद ने सम्मान मिलने पर संस्थाओं का दिल से आभार जताया।
महताब आज़ाद की इस उपलब्धि पर अशोक गुप्ता, विनोद निराश, आलोक तनेजा, डा.सागर देवबंदी, कमल देवबंदी, समीर चौधरी, अरविंद सिंघल, मा.शमीम किरतपुरी, दिलशाद खुशतर, डा.दिवाकर गर्ग, मशरुर ठेकेदार, चौधरी ओमपाल, ममता वर्मा, तनवीर अज़मल, असद सिद्दीकी, डा.नदीम शाद, अरशद सिद्दीकी, सुहैल अकमल, सूरज तिवारी, सलीम ख्वाजा, सुहैल देवबंदी,नबी हसन, जाहिद देवबंदी आदि ने बधाई दी।