गौरव सिंघल, सहारनपुर। जनपद के नानौता थाने के तहत गांव आभा में बीती रात 35 वर्षीय सुभाष पुत्र मामचंद की रात्रि करीब 10 बजे सांप के काटने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक सुभाष चारपाई पर सो रहा था कि सांप ने उसे काट लिया, जिससे उसकी नींद खुल गई।
उसने सांप को हाथ से हटाने का प्रयास किया तो सांप ने उसके हाथ में भी काट लिया। सुभाष ने सांप को पकड़कर मार दिया, लेकिन कुछ देर बाद उसकी भी हालत बिगड़ने लगी। परिजन उसे उपचार के लिए सहारनपुर लेकर गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।