रामा मंडल सेवा ट्रस्ट द्वारा किया जाएगा राम का मंचन

गौरव सिंघल, देवबंद। श्री रामामंडल रामलीला सेवा ट्रस्ट देवबंद के तत्वधान में आयोजित रामलीला दशहरा महोत्सव 2022 के संचालन हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक ट्रस्ट अध्यक्ष राकेश सिंघल के निवास मोहल्ला भुल्लनशाह में संपन्न हुई। जिसमें तय हुआ की इस वर्ष मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की लीला का मंचन रामामंडल सेवा ट्रस्ट द्वारा किया  जाएगा। 

बैठक में सर्व समिति से रामलीला महोत्सव का अध्यक्ष राजीव गुप्ता, मार्गदर्शक मंडल में डॉ. बिजेंद्र गोयल, प्रवीण जैन, सुशील सिंघल, सतीश गिरधर, आशुतोष गुप्ता, विनय कुच्छल सभासद, अरविंद गुप्ता, स्वागत अध्यक्ष विपिन गर्ग, अंकित जैन, ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष राकेश सिंघल मुख्य संयोजक, अनंत गर्ग संगठन प्रभारी, हरिओम सिंघल महामंत्री, देवी दयाल शर्मा, अनुज अग्रवाल कोषाध्यक्ष, नीरज कंसल, रितेश बंसल मुख्य निदेशक, हरि कृष्ण मल्होत्रा ऑडिटर, अजय गर्ग सचेतक, नरेंद्र बंसल व अरविंद बंसल संयोजक, लोकेश गर्ग व पुनीत बंसल प्रबंधक, घनश्याम गुप्ता व संजीव अग्रवाल उपाध्यक्ष, सुभाष कुच्छल अमृतलाल सैनी मंच प्रबंधक, पवन धीमान, संजय सैनी मीडिया प्रभारी, राजकुमार जाटव, विशाल गर्ग संयुक्त मंत्री, संजय सिंघल व श्याम चौहान आदि नियुक्त किए गए। 

बैठक में दिनांक 8 सितंबर 2022 बृहस्पतिवार को श्री रामलीला भवन देवबंद में राम लीला के मंचन हेतु कार्यक्रम भूमि पूजन श्री मनोज सिंघल अध्यक्ष नगर उद्योग व्यापार मंडल, धर्म ध्वज स्थापना अशोक गुप्ता, रिहर्सल का उद्घाटन लाला ओम प्रकाश देवी दयाल गर्ग व बल्ली पूजन श्री अरविंद गुप्ता लोहे वाले के कर कमलों से संपन्न होगा। बैठक का संचालन देवीदयाल शर्मा द्वारा एवं बैठक की अध्यक्षता मंडल के वरिष्ठ सदस्य बिजेंद्र गुप्ता ने की।

Post a Comment

Previous Post Next Post