डॉ. अ कीर्तिवर्धन, शिक्षा वाहिनी समाचार पत्र।
बना दिया नालों को कचरा घर,
आरोप लगाते वर्षा पर,
नहीं देखते अपनी ख़ामी,
आरोप लगाते व्यवस्था पर।
कोई कहता नगरपालिकायें,
आकंठ लिप्त हैं भ्रष्टाचार में,
कोई आरोप राज्य सरकारों पर,
सफ़ाई की ठेका प्रथा पर।
मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश।