गौरव सिंघल, देवबंद। राधा अष्टमी के शुभ अवसर पर और गणपति महोत्सव के पांचवे दिन दुर्गा मंदिर रेलवे रोड से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा रेलवे स्टेशन होकर पंजाबी कॉलोनी, ब्रह्मपुरी कॉलोनी, कैलाश पुरम होते हुए वापिस दुर्गा कॉलोनी पहुंची।
शोभायात्रा में भगवान गणपति की झांकी और राधा कृष्ण की सुंदर झांकियां निकाली गई, पीछे-पीछे भक्तजन कीर्तन करते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में भाजपा नगर अध्यक्ष विपिन गर्ग, त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर के पंडित सत्येंद्र शर्मा, संजय सलूजा, राजेश अनेजा, मनोज राणा, राजकुमार सचदेव, अरुण गुप्ता, विकास त्यागी, दीपक सलूजा, अशोक सलूजा आदि शामिल रहे।