गौरव सिंघल, सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के थाना कुतुबशेर क्षेत्र में पुरानी गत्ता फैक्ट्री में बीती रात भीषण आग लग गई। आधा दर्जन से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाडियां आग पर काबू पाने को रात में जूझती रही। थानाध्यक्ष सूबे सिंह ने बताया कि रात 11 बजे तक भी आग नहीं बुझ पायी थी।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रताप सिंह की अगुवाई में पांच गाडियां आग बुझाने में लगी हुई थी। जिसके बाद देर रात आग पर काबू पाया गया। इस गोदाम के मालिक आशीष राज ने हर्बल प्रोडेक्टस के लिए किराए पर दिया हुआ है। गोदाम में भारी मात्रा में घास-फूस, जडी-बूटियां बोरौ में भरी रखी हुई थी। सीएफओ प्रताप सिंह और थाना प्रभारी सूबे सिंह ने बताया कि इस अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने का कारण अज्ञात है।