शि.वा.ब्यूरो, सहारनपुर। जनपद के बेहट थानाक्षेत्र के माँझीपुर गांव में एक नवविवाहिता का शव बाग़ में पेड़ से लटका हुआ मिला है। महिला बीती 30 अप्रैल से लापता थी। महिला का शव सड़ी-गली हालत में मिला है। महिला की शादी एक साल पहले ही गंगोह के खेड़ी फतेहपुर निवासी गौरव से हुई थी। महिला वैशाली की शादी के बाद से ही अपने पति गौरव से अनबन के चलते वह अपने घर आई हुई थी। उसका शव आज बाग़ में पेड़ से लटका हुआ मिला। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।