शिवांगुरी जे जे हाईस्कूल में महर्षि वाल्मीकि द्वारा लव कुश को दी गई शिक्षाएं विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया

शि.वा.ब्यूरो, सहारनपुर। संस्कार भारती सहारनपुर विभाग के तत्वाधान में अंबेहटा शेखां में शिवांगुरी जे जे हाईस्कूल में महर्षि वाल्मीकि जी द्वारा लव कुश को दी गई शिक्षाएं विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विभाग संयोजक डा० लोकेश वत्स रहे। कार्यक्रम का संचालन सह कोषाध्यक्ष कौशिकी शर्मा ने किया। 



अपने संबोधन में कोषाध्यक्ष स्तुति शर्मा ने कहा महर्षि वाल्मीकि ने लवकुश के जन्म से लेकर उनको बिना किसी भेदभाव के क्षमता व समरसता के साथ समाज में जीवन जीने की कला सिखलाई। विभाग संयोजक डॉक्टर लोकेश वत्स ने कहा महर्षि वाल्मीकि ने लव कुश को राम जी का पुत्र होने पर भी आमजन की भांति एक से वातावरण में शिक्षा प्रदान की। उन्हें सामाजिक समरसता समानता के महत्व को समझाया। 

इस अवसर पर मंजू कश्यप अल्फा रानी, वीके कश्यप आदि ने भी अपने विचार रखें। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूजा रानी, आकांक्षा त्यागी, अरमान, अमित कुमार, अनुज कुमार, अखिलेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post