शि.वा.ब्यूरो, सहारनपुर। जनपद के नोडल अधिकारी लोक निर्माण विभाग के विशेष सचिव विनोद कुमार ने जनपद के ब्लाक पुवारका में ढाल्ला माजरा गो आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। गो आश्रय स्थल पर 170 गोवंश संरक्षित पाये गये, जिसमें 83 नर व 87 मादा गोवंश है। नोडल अधिकारी ने मौके पर अधिकारियों को निर्देश दिये की नर व मादा गोवंश को पृथक-पृथक कैटिल शैड में रखा जाये। गो आश्रय स्थल पर 200 कुन्तल भूसा उपलब्ध है तथा गो आश्रय स्थल के निकट 15 बीघा चारागाह भूमि उपलब्ध है. जिसमें 15 बीघा भूमि पर नेपियर घास व 5 बीघा भूमि जई व बाजरा लगी पाई गई।
नोडल अधिकारी द्वारा अधिकारियों को यह निर्देश दिये गये की चारागाह का चारा गो आश्रय स्थल पर ही जाये तथा गोवंश को प्रतिदिन हरा चारा मिले यह सुनिश्चत किया जाये। इस गो आश्रय स्थल से 246 मा0 मुख्यमंत्री के सहभगिता कार्यक्रम के अन्तर्गत सुपुर्दगी में दिये गये है। नोडल अधिकारी द्वारा सुपुर्दगी में दिये गये गोवंश सूची से मौके पर लाभार्थियों के अंकित विवरण से मोबाईल 9761395020 एवं मोबाईल 9759878963 पर दूरभाष से सर्पक करते हुये सत्यापन किया। दूरभाष लाभार्थियों ने अपना नाम क्रमशः अक्षित चौधरी, ग्राम चौराखुर्द व चमनलाल ग्राम लखनौती बताते हुये नोडल अधिकारी को बताया कि उन्हें चार-चार गोवंश प्राप्त हुये है तथा प्रतिमाह 900 रूपये प्रति गोवंश के हिसाब से उन्हें इन पशुओं के भरण-पोषण हेतु धनराशि भी प्राप्त हो रही है।
ढाल्ला माजरा गो आश्रय स्थल के निरीक्षण उपरान्त नोडल अधिकारी द्वारा ब्लाक बलियाखेड़ी का निरीक्षण किया गया, गोआश्रय स्थल पर 56 मर व 66 मादा कुल 125 गोवंश संरक्षित पाये गये। विशेष सचिव महोदय द्वारा अधिकरियों को निर्देश दिये गये की गोआश्रय स्थल को स्ववलम्बी बनाने के लिये गोवंश के गोबर से दीये, उपले, गोबर गमलें, गोबर व गोमूत्र से अन्य उत्पाद इत्यादि बनाने की समूह के माध्यम से आवश्यक कार्य तेजी से करायें जाये। गोवंश को ठण्ड से बचाव प्रत्येक दशा में सुनिश्चित किया जाये, इसके लिए गो आश्रय स्थल के कैटिल शैड़ो में तिरपाल, बोरे इत्यादि से ढका जाये ताकि ठण्डी हवाओं से गोवंश प्रभावित न हो। यह भी सुनिश्चित किया जाये की गोआश्रय स्थलों पर गोवंश को पीने का ताजा व स्वच्छ पानी ही गोवंश को मिलें।
इस दौरान मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डा० एसपी सिंह गौर, खण्ड विकास अधिकारी पुवारका गोआश्रय स्थल से संबंधित पशुचिकित्सा अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी सहित अन्य मौजूद रहे।