काव्य पाठ के साथ साहित्यकार अशोक द्वारा लिखित दो पुस्तकों का विमोचन

मदन सुमित्रा सिंघल, शिलचर। कछाड़ हाईस्कूल रोड स्थित अशोक वर्मा जी के निवास स्थान पर अशोक वर्मा द्वारा लिखित एवं बालार्क प्रकाशन द्वारा प्रकाशित स्व० रुक्मिणी सिंह को समर्पित हिन्दी काव्य 'कुछ पल' और श्री सौरिन्द्र भट्टाचार्य जी को समर्पित बंगला किताब 'छोटदेर गल्प' का विमोचन किया गया।दीप प्रज्ज्वलन में मन्त्र पाठ किया प्रियल सिंह ने।  डॉ सन्तोष रंजन चक्रवर्ती ने इस आयोजन की अध्यक्षता की। 

डॉ. सन्तोष रंजन चक्रवर्ती, बाबुल नारायण कानू,डा रीता सिंह यादव, राजकुमारी मिश्र, बिन्दु सिंह, चन्द्र कुमार ग्वाला, रीता लोहार और सीमा स्वर्णकार ने कविता पाठ किया। विनोद सिंह,सुमित्रा सिंह, कल्पना सिंह, सन्नी सिंह ने वक्तव्य रखा हैं। आयोजन के अन्त में हाल ही में मृत्यु प्राप्त प्रभा भौमिक को याद करते हुए एक मिनट का मौन रख सभीने विदेही आत्मा की परम शान्ति व सद्गति की कामना की। आयोजन में अशोक कुमार यादव,प्रीतम सिंह और अन्य लोग  उपस्थित थे। बता दें कि जानेमाने शिक्षक अशोक वर्मा हिंदी एवं बंगला के साहित्यकार जो सेवानिवृत्त होने के बावजूद साहित्य साधना में अब भी सक्रिय हैं। 

Post a Comment

Previous Post Next Post