शि.वा.ब्यूरो, खतौली। हरिद्वार मार्च के दौरान किन्हीं कारणों से भाकियू टिकैत के संस्थापक सुप्रीमों महेन्द्र सिंह टिकैत से किनारा कर किसानों व मजदूरों के हित की लड़ाई लड़ने के लिए भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति नाम से नया संगठन बनाकर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोराज सिंह भाटी के नेतृत्व में किसान हित की कई लड़ाईयां लड़ीं और किसानों के हित संरक्षित रखने का काम किया है।
भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिलाध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह ने एक भेटवार्ता में बताया कि भाकियू लोकशक्ति ने एक्सप्रेस वे के लिये अधिग्रहित की किसानों की जमीन की ऐवज में उचित मुआवजा दिलाने के लिए लम्बी लड़ाई लड़ी है और अन्ततः जेवर व आसपास के किसानों को उचित मुआवजा दिलाकर ही दम लिया था। उन्होंने बताया कि इसके साथ उनका संगठन प्रतिवर्ष माह अक्टूबर-नवम्बर में 25 निर्धन जोड़ों की शादी कराकर अपने सामाजिक दायित्व की पूर्ति भी करता है। उन्होंने बताया कि वे और उनका संगठन किसान व मजदूरों के हित की हर लड़ाई को लड़ने के लिए कटिबद्व है।
भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला मीडिया सलाहकार सचिन गुप्ता ने बताया कि किसानों को टोल कर्मियों के दुव्र्यवहार से बचाने, किसानों के वाहनों को टोल फ्री कराने सहित किसान हितों की कई मांगों को लेकर दौराला टोल प्लाजा पर तीन जुलाई को विशाल धरना-प्रदर्शन किया जायेगा। उन्होंने बताया दौराला टोल प्लाजा पर आये दिन यात्रियों व किसानों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है, जो असहनीय है। उन्होंने पर टोल प्लाजा पर आयोजित धरना प्रदर्शन में सहारनपुर, शामली, मुजफरनगर, बिजनौर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, फरीदाबाद और दिल्ली सहित अनेक जनपदों से हजारों की संख्या में किसान व मजदूर पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोराज सिंह भाटी सहित प्रदेश अध्यक्ष अनुराग गुप्ता, पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष सतपाल यादव व प्रदेश महासचिव इसरार सैफी व महेन्द्र मिश्रा भी मौजूद रहेंगे। भेटवार्ता के अवसर पर संगठन के जिला संरक्षक ब्रजमोहन राजपूत, सलाहकार मनोज राजपूत आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।