भोलो की पिटाई से घायल हुए ई रिक्शा चालक की पांच दिन बाद मौत

सचिन गुप्ता, खतौली। भोलो की पिटाई से घायल हुए ई रिक्शा चालक की पांच दिन बाद मौत हो गई। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। कस्बे में जीटी रोड पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निकट ई रिक्शा चालक ने मंगलवार के दिन भोले को टक्कर मार दी थी।  जिस कारण भोले की कांवड़ खंडित हो गई थी। ई रिक्शा चालक वहां से भागने का प्रयास कर रहा था, तभी अन्य बोलो ने उसे पकड़ लिया था, तथा हंगामा करते हुए उसके साथ मारपीट की थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने  ई रिक्शा चालक को छुड़ाकर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। उपचार के बाद परिजन ई रिक्शा चालक को घर ले गए थे। तभी से उसका उपचार घर पर ही चल रहा था। बताया जा रहा है कि आज सुबह उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई जिस कारण से लेकर खतौली आया गया। लेकिन पांच दिन बाद ई रिक्शा चालक मोहित पुत्र भिखारी निवासी रायपुर नगली थाना रतनपुरी की मौत हो गई। मोहित के मरने से परिवार में गम का माहौल है। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई किए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया।

Comments