सचिन गुप्ता, खतौली। दौराला टोल पर भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति का आज 3 जुलाई को प्रस्तावित धरना प्रदर्शन हाथरस में हुए हृदय विदारक हादसे व टोल प्रशासन द्वारा टोल सम्बन्धित सभी मांग मानने का आश्वासन देने के पश्चात निरस्त करने का निर्णय लिया गया है।
भाकियू लोकशक्ति के जिला अध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह के अनुसार संगठन के प्रदेश महासचिव महेन्द्र मिश्रा ने अवगत कराया है कि प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन के सम्बन्ध में टोल प्रशासन ने संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व से टोल सम्बन्धी सभी मांगों को मानते हुए प्रस्तावित धरने को निरस्त करने का अनुरोध किया था। उन्होंने बताया कि सभी मांगे मानने व हाथरस में हुए हृदय विदारक हादसे को दृष्टिगत रखते हुए प्रस्तावित धरना निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने उन सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व आमजन का धन्यवाद किया है, जिन्होंने प्रस्तावित धरने को कामयाब करने के लिए रातदिन एक करके एकता का परिचय दिया था।