अपर जिलाधिकारी नरेन्द्र बहादुर सिंह ने किया एमआरएफ सेंटर का निरीक्षण

शि.वा.ब्यूरो, बुूढाना। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के निर्देश परअपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने उप जिलाधिकारी के साथ नगर पंचायत बुढाना के परिक्षेत्र में बने एमआरएफ सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी द्वारा कचरा प्रबंधन के बारे में जानकारी लेते हुए अधिशासी अधिकारी को आवश्यक रूप से निर्देशित करते हुए एमआरएफ सेंटर से सम्बन्धित समस्त व्यवस्थाओ को दुरूस्त रखने हेतु कहा गया। इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी द्वारा गीला और सूखा कूडा की प्रबंध व्यवस्था को सुदृढ रूप से सुचारू रखने हेतु निर्देशित किया गया। अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने लापरवाही पर नगर पंचायत में कार्यरत कुछ कर्मचारियों को सस्पेंड किया । 

अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा नगर पंचायत द्वारा निर्मित पार्क का भी निरीक्षण किया गया। अपर जिलाधिकारी द्वारा पार्क में बने योगा हॉल की व्यव्थाओ काे परखा तथा पार्क में बने सौचालयो की साफ—सफाई रखने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। अपर जिलाधिकारी द्वारा पार्क में बने खेल कूद के साधनो की व्यवस्थाओ को भी परखा गया। इस दौरान सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।
Comments