जननायक भगवान् बिरसा मुंडा का जन्मोत्सव मनाया

मदन सुमित्रा सिंघल, शिलचर। जनजाति के महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन मनाया गया।सबके द्वारा उनके चित्र पर पुष्पांजलि प्रदान किया गया। जिसमें बराक चाय श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष कृपानाथ मालाह, साधारण सम्पादक राजदीप ग्वाला, आफिस कर्मी सुरेश बड़ाइक ने वक्तव्य रखा। सभाका संचालन सम्पादक बाबुल नारायण कानू ने किया। सभा में सह साधारण सम्पादक रवि नुनिया, खीरोद कर्मकार  और बिपुल कुर्मी,सह सम्पादक दुर्गेश कुर्मी के अलावा बराक चाय युव कल्याण समिति के अध्यक्ष लालन प्रसाद ग्वाला, साधारण सम्पादक विश्वजीत कोईरी,पूर्व साधारण सम्पादक सूरजीत कर्मकार, बिशुद्धानन्द महतो, देवाशीष कानू, शिवचरण रविदास ने भाग लिया

Post a Comment

Previous Post Next Post