मानव कल्याण मंच के दो वरिष्ठ सदस्यों को नगर में नई जिम्मेदारी मिलने पर मंच के तत्वाधान में उनका स्वागत व अभिनंदन आयोजित

गौरव सिंघल, देवबंद। मानव कल्याण मंच के दो वरिष्ठ सदस्यों को देवबंद नगर में नई जिम्मेदारी मिलने पर मानव कल्याण मंच के संस्थापक अरुण अग्रवाल जी के निज निवास शिवपुरी मंगलौर चौकी देवबंद पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल अध्यक्ष  अरुण गुप्ता व मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मेला के चेयरमैन सभासद प्रतिनिधि श्याम चौहान का अंग वस्त्र व पगड़ी पहनाकर हार्दिक स्वागत व अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में अपने संबोधन में अरुण गुप्ता ने स्वागत करने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया व आश्वासन दिया कि वह सभी नगर वासियों के लिए कोई भी कार्य होगा उसके लिए सदैव तत्पर रहेंगे तथा उन्होंने नगर भाजपा अध्यक्ष बनने के लिए राज्य मंत्री  लोक निर्माण विभाग कुंवर बृजेश सिंह का भी धन्यवाद दिया। 

कार्यक्रम में श्याम चौहान ने कहा कि इस वर्ष  मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी का मेला भव्यता  के साथ आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में सभासद रविंद्र चौधरी ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम के अंत में मंच संस्थापक अरुण अग्रवाल ने नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता व श्याम चौहान को आगामी भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं भेंट की।  डिस्काउंट फार्मेसी के मालिक रोहित अग्रवाल ने कहा कि हमें पूरी उम्मीद है की हमारे दोनों युवा पदाधिकारी देवबंद नगर को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विकास देशवाल, अंकित चौहान, माणिक त्यागी, मानव कल्याण मंच के अध्यक्ष सुशील कर्णवाल, कोषाध्यक्ष सुनील बंसल, जितेंद्र कश्यप, यश बंसल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजीव शर्मा ने किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post